चिरंजीवी योजना हॉस्पिटल लिस्ट | चिरंजीवी योजना राजस्थान 2022 | चिरंजीवी योजना में अपना नाम कैसे देखें | बिमा प्रीमियम | Rajasthan Mukhyamantri Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana | राजस्थान मुख्यमंत्री बीमा कवर योजना 2022
गरीबों को सही व समय पर इलाज मिले जिससे किसी भी गरीब व्यक्ति को पैसे न होने के कारण इलाज से वंचित न रहना पड़े। इसी समस्या का निवारण करने हेतु राजस्थान सरकार ने अपने प्रदेश वाशियो के लिए स्वास्थ्य से जुड़ी मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना 2022 लेकर आई है जिसकी घोषणा राजस्थान सरकार ने 2022 के बजट में किया था। जिसके तहत योजना के लाभार्थी को अनेकों लाभ उठाने का अवसर प्राप्त होगा। इस योजना में गईं लाभार्थियों का इलाज निशुल्क किया जाएगा वही अन्य व्यक्तियों को इस योजना का लाभ लेने के लिए बीमा प्रीमियम राशि 850 रुपए हर साल देने होंगे।
मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना 2022 क्या है

राजस्थान मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत राजस्थान के खाद्य सुरक्षा योजना और सामाजिक आर्थिक जनगणना के 1 करोड़ 10 लाख परिवारों को हर साल 5 लाख रुपए का बीमा कवर मिलेगा। इस योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री द्वारा 1 अप्रैल को कर दिया गया था, जिनको इस योजना का लाभ लेना है उन्हे इस योजना में अपना रजिस्ट्रेशन जरूर कराना होगा। रजिस्ट्रेशन कराने के बाद 1 मई 2022 से इस योजना द्वारा लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
चिरंजीवी योजना राजस्थान का संक्षिप्त विवरण
योजना का नाम | मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना (Rajasthan) |
उद्देश्य | हर वर्ग के लिए स्वास्थ्य सुविधा पहुँचाना |
शुरू की गयी | राजस्थान सरकार द्वारा |
साल | 2022-23 |
लाभार्थी | राजस्थान निवासी |
योजना का लाभ | 5 लाख रूपये का स्वास्थ्य बीमा |
पंजीकरण प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://chiranjeevi.rajasthan.gov.in/ |
चिरंजीवी योजना राजस्थान का उद्देश्य
मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का एकमात्र उद्देश्य यह है की राजस्थान राज्य के हर गरीब लोगो तक इलाज पहुंच पाए। कोई भी व्यक्ति आर्थिक समस्या के कारण इलाज से वंचित न रह जाएं। राजस्थान के कुल 1 करोड़ 10 लाख परिवारों को इस योजना द्वारा 5 लाख रुपए का बीमा कवर राजस्थान सरकार द्वारा हर साल उपलब्ध कराया जाएगा।
चिरंजीवी योजना राजस्थान के लाभ
- मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना के अंतर्गत राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर लोगो को दुर्घटना ग्रस्त या हॉस्पिटलाइज्ड होने पर 5 लाख रुपए का बीमा कवर करेगी।
- 5 लाख रुपए का बीमा कवर हर साल मिलेगा।
- खाद्य सुरक्षा योजना, संविदा कर्मी लघु, सीमांत किसान तथा सामाजिक आर्थिक जनगणना के पात्र लाभार्थियों को ही इस योजना का मिलेगा
- अस्पताल में भर्ती होने के 5 दिन पहले तथा डिस्चार्ज होने के 15 दिन बाद तक के सारे दवाईयों का खर्च बिलकुल मुफ्त
- इस योजना के तहत राज्य के कुल 1 करोड़ 10 लाख परिवारों को लाभ मिलेगा।
- इस योजना के तहत इलाज एकदम कैशलैस होगा जिसके कार्य प्रणाली में सुधार आएगा।
मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना प्रीमियम राशि कितनी है
राज्य के वह व्यति जिनका आर्थिक स्थिति कुछ ठीक है उन्हेइस योजना एक लाभ उठाने के लिए 850 रुपए का प्रीमियम वार्षिक शुल्क देना होगा। जिससे उनको इस योजना के अंतर्गत 5 लाख रुपए का कवर प्रदान किया जाएगा। इस योजना के लिए राज्य सरकार ने 1576 पैकेज तथा प्रोसीजर शामिल हैं।
चिरंजीवी योजना राजस्थान ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए पात्रता
- चिरंजीवी योजना राजस्थान का लाभ उठाने के लिए लाभार्थी का राजस्थान का स्थाई निवासी होना जरूरी है।
- इस योजना का लाभ केवल वही परिवार उठा पाएगा जो की गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करता है।
- इस योजना द्वारा सम्पूर्ण परिवार के लिए दी गई बीमा योजना है।
- इस योजना में परिवार की संख्या पर कोई रोक टोक नहीं है।
- परिवार के सदस्यों की इस योजना के तहत उम्र सीमा भी नहीं होगी।
चिरंजीवी योजना राजस्थान ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए दस्तावेज
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाता विवरण
- प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
चिरंजीवी योजना राजस्थान ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करे
चिरंजीवी योजना राजस्थान में अपना रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना है जो की नीचे दिया गया है,
- इस योजना में रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले आपको सरकार द्वारा अधिकृत वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब होमपेज पर जाते ही आपको ऑनलाइन पंजीकरण का विकल्प दिखाई देगा उसपर क्लिक कर दे।
- क्लिक करते ही आपके सामने एक और पेज आएगा जहा आपको नीचे redirect to sso पर क्लिक कर दे।
- अब आपके सामने लॉगिन फॉर्म आएगा जिसमे आपसे id और paasword भरना होगा।
- अगर आपके पास login करने के लिए id और paasword नही है तो
- आप login फॉर्म के दाहिनी तरफ रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन दिया गया हैं उसपर क्लिक कर दे।
- क्लिक करते ही आपको जन आधार या गूगल ईमेल को चुन कर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
- रजिस्ट्रेशन कंप्लीट करते ही आपको login id और password मिल जाएगा।
- अब आप इस योजना में आसानी से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर पाएंगे।
चिरंजीवी योजना में नाम कैसे देखें
- इस योजना में रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले आपको सरकार द्वारा अधिकृत चिरंजीवी योजना की वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट में जाते ही आपके सामने एक सर्च बार दिखेगा जहा आपको अपना जन आधार नंबर देना होगा।
- नंबर भरते ही सर्च के icon पर क्लिक कर दे।
- क्लिक करते ही आपका स्टेटस आपके सामने आ जाएगा की आपका नाम इस योजना में है की नही।
इसे भी पढ़े: राजस्थान निक्षय संबल योजना 2022
इसे भी पढ़े: तारबंदी योजना हेतु आवेदन फॉर्म 2022
इसे भी पढ़े: राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2022
इसे भी पढ़े: राजस्थान वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2022
चिरंजीवी योजना हॉस्पिटल लिस्ट
चिरंजीवी योजना में हॉस्पिटल लिस्ट देखना बड़ा ही आसान है,
- सबसे पहले आपको चिरंजीवी योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
- फिर आपको ऊपर मेनू में पैनल बद्ध का ऑप्शन दिखेगा उसपर क्लिक कर दे।
- फिर आपसे आपके जिले के बारे में पूछेगा आपको अपना जिला सेलेक्ट कर लेना है।
- आपके सामने चिरंजीवी योजना से जुड़े हॉस्पिटलों की लिस्ट सामने आ जायेगी।
निष्कर्ष
आज आपने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के बारे में सारी जानकारी ली, हम आशा करते है की आपको हमारे इस लेख द्वारा इस योजना के बारे में काफी कुछ जानने को मिला होगा। कृपया हमारे इस लेख को जरूर शेयर करे हम हमेशा यह नई नई योजनाओं के बारे में लेख लिखते रहते हैं। अगर आपको कोई सलाह देनी है या हमसे कोई सवाल है तो नीचे दिए कमेंट बॉक्स में हमें लेख भेजिए।
FAQs
प्रश्न: मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना क्या है?
उत्तर: कुल 1 करोड़ 10 लाख परिवारों को इस योजना द्वारा 5 लाख रुपए का बीमा कवर राजस्थान सरकार द्वारा हर साल उपलब्ध कराया जाएगा।
प्रश्न: चिरंजीवी योजना राजस्थान में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया क्या है?
उत्तर: चिरंजीवी योजना राजस्थान में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया ऑनलाइन की गयी है।
प्रश्न: चिरंजीवी योजना हॉस्पिटल लिस्ट कैसे देखे?
उत्तर: चिरंजीवी योजना हॉस्पिटल लिस्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करे।