Mukhyamantri Mitan Yojana Chhattisgarh | मुख्यमंत्री मितान योजना शुल्क | CG Mukhyamantri Mitan Yojana 2022 | मुख्यमंत्री मितान योजना के आवेदन नंबर
अब घर बैठे ही होगी आप तक कई प्रकार की सरकारी सेवाओं की होम डिलीवरी। नमस्कार दोस्तों, अगर आप भी छत्तीसगढ़ के निवासी है तो आप के लिए मुख्यमंत्री मितान योजना के बारे में जानना बेहद आवश्यक है, क्योकि हो सकता है इस योजना के बारे में जानकर आपकी बहुत सी समस्याओ का समाधान हो सकता है। हमारे इस लेख में हमने इस mukhyamantri mitan Yojana से जुडी सारी जानकारी देने का प्रयास किया है की यह योजना क्या है और घर बैठे इसका लाभ आसानी से आप आसानी से कैसे उठा सकते है। चलिए जानते है मुख्यमंत्री मितान योजना 2022 में ऐसे कौन कौन से लाभ है जो इस योजना को सबसे अलग बनाता है।
Mukhyamantri Mitan Yojana का संक्षिप्त विवरण
योजना का नाम | मुख्यमंत्री मितान योजना |
किसने आरंभ की | छत्तीसगढ़ सरकार |
लाभार्थी | छत्तीसगढ़ के नागरिक |
उद्देश्य | सरकारी सेवाओं की पहुंच नागरिकों के घर तक सुनिश्चित करना |
आधिकारिक वेबसाइट | जल्द लॉन्च की जाएगी |
साल | 2022 |
आवेदन का प्रकार | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
राज्य | छत्तीसगढ़ |
मुख्यमंत्री मितान योजना छत्तीसगढ़ 2022

मुख्यमंत्री मितान योजना का शुभांरभ 1 मई 2022 को छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी द्वारा किया गया, इस नयी योजना के माध्यम से कई प्रकार की सरकारी सेवाओं का आपके घर तक होम डिलीवरी किया जाएगा। इस योजना के तहत सभी तरह के प्रमाण पत्र जैसे की आय प्रमाण पत्र, जाती प्रमाण पत्र, राशन कार्ड और भी बहुत सी जरुरी दस्तावेज आप घर बैठे प्राप्त कर सकते है।
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री मितान योजना के आ जाने से आप का समय तो बचेगा ही साथ में आपको इन जरुरी दस्तावेजों को बनवाने के लिए नगर निगम, अपने नजदीकी तहसील व अन्य सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने नहीं पड़ेंगे। आप तक आपके दस्तावेज पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री ने मितान मित्रो की भर्ती भी की है जिनका यही काम होगा की आप तक , आपके द्वारा अप्लाई की गयी दस्तावेजो को आपके घर तक पहुँचाना।
छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने Mukhyamantri Mitan Yojana को सुगमता से चलने के लिए 10 करोड़ रूपये का शुरूआती बजट सुनिचित किया है जिससे सभी काम आसानी से हो सके।
इन्हें भी पढ़ें:- पीएम किसान खाद योजना 2022
इन्हें भी पढ़ें:- मुख्यमंत्री पादुका योजना 2022
मुख्यमंत्री मितान योजना छत्तीसगढ़ का उद्देश्य
मुख्यमंत्री मितान योजना छत्तीसगढ़ का प्रमुख उद्देश्य यह है की प्रदेश के हर नागरिक की समस्याओ को दूर करना है जिन्हे सरकारी सेवाएं जैसे की किसी भी प्रमाण पत्र को बनवाने में न जाने कितने दिनों तक सरकारी दफ्तरों व नगर निगम परिषदों के चक्कर काटने पड़ते है और बहुत सारा समय, पैसा चला जाता है। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने नागरिको के इन्ही समस्याओ को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री मितान योजना का शुभारम्भ किया जिससे उन्हें सरकारी सेवाओं का लाभ लेने के किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े और उनका काम समय पर हो जाए।
मुख्यमंत्री मितान योजना के लाभ
- सभी सरकारी सेवाओं को प्रदेशवाशिओं के घर तक सरकार द्वारा इस योजना के तहत पहुंचाया जाएगा।
- राज्य में रहने वाले किसी भी नागरिक को सरकारी दफ्तर या नगर निगम परिषद में जरुरी दस्तावेजो को बनवाने के लिए जाना नहीं होगा।
- घर बैठे ही आप बस एक कॉल द्वारा अपने जरुरी दस्तावेज को पा सकते है।
- इस योजना के आ जाने से लोगो के समय और पैसे दोनों की बचत हो पाएगी।
- इस योजना से सरकारी सेवाओं कार्य प्रणाली में पारदर्शिता आएगी।
मुख्यमंत्री मितान योजना का आवेदन शुल्क
मुख्यमंत्री मितान योजना का उपयोग कर आप किसी भी ज़रूरी दस्तावेजों को अपने घर मंगा सकते है। राज्य सरकार ने बहुत से मितान मित्रो को इस काम में लगाया है की वो आपके ज़रूरी दस्तावेज को आप तक पहुचाये ऐसे में आपको इसके लिए कुछ चार्ज देना होता है जिसकी तय राशि केवल 50 रुपये है जिसका भुगतान आप नगद या ऑनलाइन भी कर सकते है। हालांकि अभी इस योजना की आधिकारिक ऑनलाइन वेब पोर्टल का निर्माण नहीं किया गया है लेकिन आगे चलकर इसका ऑनलाइन वेबसाइट सरकार द्वारा बना दिया जाएगा
मुख्यमंत्री मितान योजना का आवेदन
मुख्यमंत्री मितान योजना में ऑनलाइन आवेदन हेतु अभी राज्य सरकार द्वारा आधिकारिक वेबसाइट का निर्माण नहीं किया गया है लेकिन आगे चलकर इसका भी निर्माण कर दिया जाएगा। इस योजना में आवेदन हेतु छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री ने एक टोल फ्री नंबर 14545 प्रदान किया है। जिसमे आप घर बैठे अपने फोन से कॉल करके अपने जरूरी दस्तावेजों के लिए आवेदन दे सकते है और आपका दस्तावेज, सरकार द्वारा चुने गए मितान द्वारा आपके घर पहुंचा दिया जाएगा।
निष्कर्ष:
आज आपने हमारे इस लेख द्वारा मुख्यमंत्री मितान योजना के बारे में आवश्यक जानकारियां प्राप्त की और ये भी जान की इस योजना के लाभ क्या क्या है। इस योजना में आप आवेदन कैसे कर सकते है ये भी जाना। हम आशा करते है आपको हमारा ये लेख अच्छा लगा होगा, तो इसे जरूर शेयर करे। हमे नीचे कमेंट बॉक्स में जरुर बताए आपका सवाल या कोई जानकारी जो गलत या छूट गई हो।
FAQs
प्रश्न – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री मितान योजना क्या है?
उत्तर – इस नयी योजना के माध्यम से कई प्रकार की सरकारी सेवाओं का आपके घर तक होम डिलीवरी किया जाएगा।
प्रश्न – मुख्यमंत्री मितान योजना छत्तीसगढ़ कब शुरू की गई?
उत्तर – मुख्यमंत्री मितान योजना का शुभांरभ 1 मई 2022 को छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी द्वारा किया गया।
प्रश्न – मुख्यमंत्री मितान योजना के लिए आवेदन कैसे करे?
उत्तर – इस योजना में आवेदन हेतु छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री ने एक टोल फ्री नंबर 14545 प्रदान किया है।
प्रश्न – मुख्यमंत्री मितान योजना का आवेदन शुल्क क्या है?
उत्तर – आपको इसके लिए कुछ चार्ज देना होता है जिसकी तय राशि केवल 50 रुपये है